BREAKING

बड़ी खबरबॉलीवुड न्यूज़

छह बेडरूम, प्राइवेट पूल और बीच व्यू, जानें शाहरुख खान के दुबई वाले घर की खासियत

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किंग खान का दुबई में भी एक बेहद शानदार विला है, जिसे प्यार से ‘जन्नत’ कहा जाता है। यह आलीशान घर दुबई के मशहूर द्वीप पाम जुमेराह पर स्थित है और इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने यह लग्जरी विला साल 2007 में खरीदा था। दुबई के सबसे पॉश इलाकों में गिने जाने वाले पाम जुमेराह में स्थित यह घर समुद्र के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। यहां से बीच और अरब सागर का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है, जो इस प्रॉपर्टी को और खास बनाता है। यह विला लगभग 14,000 वर्ग फीट के प्लॉट में फैला हुआ है और इसकी डिजाइन व सुविधाएं इसे किसी ड्रीम हाउस से कम नहीं बनातीं।

इस आलीशान घर का इंटीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया है, जो इंटीरियर डिजाइनिंग में अपनी खास पहचान रखती हैं। उन्होंने इस विला को बेहद स्टाइलिश और लग्जरी अंदाज में सजाया है। घर का लिविंग एरिया बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है। घर का डिजाइन आधुनिक और आरामदायक है, जिससे यहां रहने वाला हर व्यक्ति शांति और सुकून महसूस कर सके।

दुबई में स्थित इस शानदार विला में कुल छह बेडरूम हैं। इसके अलावा इसमें दो रिमोट कंट्रोल गैरेज, एक बड़ा प्राइवेट स्विमिंग पूल और बीच का सीधा व्यू भी है। यही वजह है कि यह घर लग्जरी और आराम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है। शाहरुख खान अक्सर अपनी फैमिली के साथ यहां छुट्टियां बिताने आते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

इस घर की खास बात यह भी है कि इसके अंदर बच्चों की पसंद के हिसाब से कमरे डिजाइन किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान के कमरे में बड़ा टीवी लगाया गया है, क्योंकि उन्हें वीडियो गेम्स खेलने का बहुत शौक है। वहीं सुहाना खान के लिए स्विमिंग पूल की खास व्यवस्था की गई है। सबसे छोटे बेटे अबराम खान को समुद्र और बीच के पास समय बिताना पसंद है, इसलिए घर का लोकेशन उनके लिए भी बेहद खास है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts