मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2- द रिवेंज यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म ने छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि भारत ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जिससे इसका कुल वल्र्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया है। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे पुष्पा 2 है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments









