BREAKING

खेलदेशबड़ी खबर

पहले ही मैच में भारत की पाकिस्तान से भिड़ंत, जानिए कब और कहां ?

भारत बनाम पाकिस्तान:  भारतीय स्पोर्ट्स फैंस के लिए 26 मार्च का दिन बेहद खास होने वाला है, जब चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। SAFF U20 चैंपियनशिप में यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि ग्रुप स्टेज की तस्वीर तय करने वाला बड़ा टकराव साबित हो सकता है। मालदीव की राजधानी माले के नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय U20 फुटबॉल टीम जीत के साथ अपने अभियान की दमदार शुरुआत करना चाहेगी, जबकि पाकिस्तान के लिए यह ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला होगा।

भारत ग्रुप-B में पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ है। टीम को सिर्फ दो ही मैच खेलने हैं, ऐसे में एक जीत भी सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर सकती है। भारत 28 मार्च को बांग्लादेश से भिड़ेगा। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 2-0 से हराया था, जिससे पाकिस्तान पर जीत का दबाव और बढ़ गया है। ऐसे में भारत को किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा।

टीम इंडिया तैयार
भारतीय टीम के कोच महेश गवाली ने मुकाबले से पहले कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा बड़ा मैच होता है, लेकिन हमारे लिए यह किसी भी अन्य मैच की तरह है। हर मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारा फोकस टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करने और सकारात्मक शुरुआत करने पर है। उन्होंने आगे कहा कि हमें सावधान रहना होगा और संयम व अनुशासन के साथ खेलना होगा।

रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद
भारत इस टूर्नामेंट में फेवरेट के तौर पर उतरा है। टीम चार बार यानी 2019, 2022, 2023 और 2025 में यह खिताब को जीत चुकी है। पाकिस्तान की टीम अपने फिजिकल खेल के लिए जानी जाती है और भारत की लय बिगाड़ने की कोशिश करेगी। हालांकि टीम में अनुभव की कमी है, क्योंकि कई खिलाड़ी अपना दूसरा इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला सिर्फ प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं, बल्कि सेमीफाइनल की राह तय करने वाला अहम मैच है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts