BREAKING

बड़ी खबर

लिवर किडनी को साफ करने में असरदार है 3 सब्जियां

यूएसए की एक वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक हमें खाने में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जो लिवर और किडनी को स्वस्थ रखने और इनके काम को बेहतर बनाने में मदद करते हों।

लिवर और किडनी के लिए सबसे अच्छा क्या है?

ब्रोकोली और क्रूसिफेरस सब्जियां- आपको खाने में क्रूसिफेरस वाली सब्जियां जैसे ब्रोकली, फूलगोभी, पत्तागोभी, बोक चॉय और केल शामिल करनी चाहिए। इन सब्जियों में की खासियत है कि इनमें ग्लूकोसिनोलेट्स पाए जाते हैं, जो लिवर को शरीर में कई पदार्थों को प्रोसेस और मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करते हैं। इन सब्जियों में फाइबर, विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से खून में जमा फैट की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है। वजन कम करना चाहते हैं तो उसके लिए भी ये सब्जियां अच्छी मानी जाती हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि आप इन सब्जियों को रोजाना और लंबे समय तक डाइट में शामिल करें।

लहसुन- शरीर के लिए लहसुन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एलिसिन और दूसरे मेटाबोलाइट्स जैसे कार्बनिक सल्फर यौगिक होते हैं। ये एक्टिव पदार्थ हैं एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। जिससे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है और कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। लिवर लगातार कई तरह के चयापचय उत्पादों, दवाओं, शराब और दूसरे पदार्थों के संपर्क में रहता है। ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ने से लिवर की सेल्स डैमेज होने लगती हैं। लेकिन लहसुन खाने से शरीर को स्वस्थ चयापचय वातावरण बनाने में मदद मिलती है।

चुकंदर- खाने रोज थोड़ी मात्रा में चुकंदर जरूर शामिल करें। चुकंदर में अच्छी मात्रा में नेचुरल बीटालेन और नाइट्रेट पाए जाते हैं। बीटालेन की वजह से चुकंदर का रंग लाल होता है और ये पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। कई रिसर्च से पता चला है कि चुकंदर चयापचय स्वास्थ्य और रक्त वाहिका के फंक्शन में सुधार करता है। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि लिवर और किडनी दोनों अपने फंक्शन के लिए स्थिर रक्त प्रवाह पर बहुत बहुत निर्भर करते हैं। ऐसे में अगर ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है।  ब्लड प्रेशर अनियमित होता है या शरीर में मेटाबॉलिक समस्याएं पैदा होती है तो लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts