BREAKING

बड़ी खबर

कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास की हालत गंभीर, आग से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया

अहमदाबाद. कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास घर में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में गिरिजा व्यास गंभीर रूप से झुलस गई हैं। उनको अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है, क्योंकि आग से उनका शरीर 89 प्रतिशत तक झुलस गया है। इसके अलावा गिरने के कारण उनके सिर में भी चोट आई है। डॉक्टर ने बताया कि उनको पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरिजा व्यास अपने घर में गणगौर पूजा कर रही थीं। इस दौरान वहां आग लग गई। गिरिजा व्यास की साड़ी में आग लगने के कारण उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। झुलसने के कारण उनकी हालत गंभीर है। इसके अलावा आग लगने के बाद वो घर में गिर गई थीं, जिस वजह से उनके सिर में भी चोट आई है। अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

इस घटना की जानकारी देते हुए गिरिजा व्यास के भाई गोपाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को पूजा करने के दौरान उनकी साड़ी में आग लगी थी। आग लगने के कारण वो बुरी तरह झुलस गई थीं। इस घटना के बाद उनको उदयपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के बाद अहमदाबाद रेफर कर दिया गया था। यहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके परिवार से संपर्क किया और उनके जल्दी ठीक होने की कामना भी की है।

गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में ऑपरेशन प्रमुख जैस्मीन शाह ने बताया कि उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि गिरिजा व्यास का शरीर 89 प्रतिशत तक झुलस गया है। इसके अलावा गिरने के कारण उनके ब्रेन में भी चोट आई है। डॉक्टर ने कहा कि उनका ब्रेन इंफार्क्ट हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts