10 जुलाई 2025 बृहस्पतिवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व देश भर में मनाया जाएगा। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये व्रत गुरु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी माता और चंद्र देव की पूजा का विधान है। वहीं, गुरु पूर्णिमा पर की गई कुछ गलतियां मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण भी बन सकती हैं। आइए जानते हैं गुरु पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए-
गुरु पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए-
- तामसिक भोजन का सेवन न करें
ज्योतिषयों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के दिन गलती से भी तामसिक भोजन यानी मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही लहसुन, प्याज आदि का सेवन करने से भी इस दिन बचना चाहिए।
अगर आप ऐसा करते हैं तो माता लक्ष्मी रुठकर आपके घर से जा सकती हैं। इसके कारण आपको आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जो लोग पूर्णिमा के दिन सात्विक जीवन नहीं जीते उनके जीवन में धन की कमी बनी रह सकती है।
- न पहनें कटे-फटे कपड़े
गुरु पूर्णिमा के दिन फटे-पुराने या काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। पूर्णिमा की तिथि देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन कटे-फटे या काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
- न करें गुरुजनों का अपमान
गुरु पूर्णिमा के दिन गुरुओं का सम्मान किया जाता है। विद्यार्थी इस दिन अपने गुरुजनों को उपहार आदि भी देते हैं। लेकिन गलती से भी अगर आप इस दिन अपने गुरुजनों का अपमान कर देते हैं या उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। गुरुओं को इस दिन सम्मानित करें उन्हें बेहतर महसूस कराने के लिए आप छोटा सा आयोजन भी कर सकते हैं।
- क्रोध करने से बचें
कहते है पूर्णिमा का दिन क्रोध करने से बचना चाहिए। पूर्णिमा का दिन लक्ष्मी पूजन के साथ ही आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी बेहद अहम माना जाता है। इसलिए इस क्रोध को खुद पर आपको हावी नहीं होने देना चाहिए।
अगर आप पूर्णिमा के दिन क्रोध करते हैं, आपके घर में वाद-विवाद होते हैं तो माता लक्ष्मी आप से रुठ जाती हैं, इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन स्त्री पक्ष के साथ भी आपको गलत व्यवहार करने से बचना चाहिए। इस दिन माताओं, बहनों आदि को उपहार देने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।