BREAKING

क्राइमछत्तीसगढराज्य

जुआ खेलते 06 जुआरी गिरफ्तार,जुआरियों से जुए के फड़ से 4700/- रूपये किया गया जप्त

  • थाना खमतराई में अपराध कमांक 1082/2025 धारा-3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधि. 2022 दर्ज किया गया प्रकरण।

    पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

    इसी तारतम्य में दिनांक 02.10.2025 दशहरा के मध्य रात्रि को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रावांभाठा जय अम्बे ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नम्बर 05 के बाजू बिजली के खम्बे के लाईट के नीचे कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर 06 जुआरियों को पकड़ा गया जो अपना नाम प्रकाश कुशवाहा, आशुतोष दुबे, सोनू राय, मोह जावेद, शहबाज अली, जयनाथ सिंह बताये जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 4700/एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। जुआरियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1082/25 धारा 3(2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधि. 2022 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

    गिरफ्तार आरोपी –


01 प्रकाश कुशवाहा पिता मनोज कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नम्बर 05 रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर।

02. मोह. जावेद पिता मुर्तजा सिद्दकी उम्र 30 वर्ष साकिन ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नम्बर 05 रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर

03. सोनू राय पिता त्रिलोकी राय उम्र 23 वर्ष साकिन भनपुरी बाजार चौक थाना खमतराई रायपुर।

04. आशुतोष दुबे पिता कावेन्द्र दुबे उम्र 20 वर्ष साकिन आजाद चौक रावांभाठा बीरगांव रायपुर।

05. जयनाथ सिंह पिता अमरजीत सिंह उम्र 50 साकिन जय अम्बे ट्रांसपोर्ट के पास रावांभाठो रायपुर।

06. शहबाज अली पिता शाबीर अली उम्र 31 वर्ष साकिन पिन्टू चौक भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts