BREAKING

छत्तीसगढराज्य

जिला स्तरीय ‘‘बस्तर पंडुम 2025’ का 28 एवं 29 जनवरी को होगा आयोजन

 कोंडागांव, राज्य सरकार द्वारा बस्तर की विशिष्ट जनजातीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने और आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम का आयोजन शुरू किया गया है। इसी क्रम में ‘‘बस्तर पण्डुम 2026’’ का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 28 जनवरी एवं 29 जनवरी 2026 को स्थानीय ऑडिटोरियम में होगा। कार्यकम के पहले दिन 28 जनवरी को जनजातीय नृत्य, जनजातीय गीत, जनजातीय वाद्ययंत्र का प्रदर्शन, जनजातीय वेशभूषा का प्रदर्शन, जनजातीय आभूषण का प्रदर्शन और जनजातीय वन औषधि का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार आयोजन के दूसरे दिन 29 जनवरी को जनजातीय नाट्य, जनजातीय चित्रकला, जनजातीय पेय पदार्थ का प्रदर्शन, जनजातीय व्यंजन का प्रदर्शन, जनजातीय शिल्पकला का प्रदर्शन और बस्तर आंचलिक साहित्य का प्रदर्शन किया जाएगा। बस्तर की जनजातीय कला और संस्कृति पर आधारित कुल 12 विधाओं में विकासखंड स्तरीय बस्तर पंडुम के 536 विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप बस्तर पंडुम के माध्यम से बस्तर संभाग की समृद्ध लोककला, रीति-रिवाज, पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव न केवल बस्तर के प्रतिभाशाली कलाकारों को एक मंच प्रदाय करेगा, बल्कि उनकी कला को नई पहचान भी मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts