BREAKING

खेल जगतबड़ी खबर

5 विकेट लेने के बावजूद अर्शदीप सिंह के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला भारतीय टीम ने 46 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में 4-1 से कब्जा जमाया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए। इसके बाद भी उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

तिरुवनंतपुरम में अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के बाद अर्शदीप किसी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन देकर 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ के नाम था। जोसेफ ने जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एंगिडी ने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में 39 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

टी20I में सबसे महंगे 5-विकेट हॉल

गेंदबाज़आंकड़ेविरुद्धस्थानसाल
अर्शदीप सिंह5/51न्यूजीलैंडतिरुवनंतपुरम2026
अल्ज़ारी जोसेफ5/40साउथ अफ्रीकाजोहान्सबर्ग2023
लुंगी एनगिडी5/39इंग्लैंडब्रिस्टल2022

अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 2022 में डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 76 मैचों में 118 विकेट लिए हैं। यह पहला मौका था, जब अर्शदीप ने एक पारी में 5 विकेट लिए। हालांकि, इस मुकाबले के शुरुआती दो ओवरों में अर्शदीप की अच्छे से खातिरदारी हुई। अर्शदीप सिंह ने शुरुआत के दो ओवरों में ही लगभग 40 रन खर्च किए।

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ईशान किशन के पहले टी20 शतक की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 271 रन बनाए थे। किशन ने 43 गेंद पर 10 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 103 रन की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 63 रन बनाए, और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंद पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 42 रन बनाए।

न्यूजीलैंड ने फिन एलेन के 38 गेंद पर 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से बनाए 80 रन की मदद से 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 225 रन बनाए और 46 रन से मैच गंवा बैठी। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 5 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह को 1-1 विकेट मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts