BREAKING

छत्तीसगढराज्य

होली पर शराब दुकान खोलने के निर्णय का विरोध – आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर

रायपुर। आम आदमी पार्टी यूथ विंग रायपुर जिला अध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा होली के दिन शराब भट्टी (शराब दुकान) संचालन के निर्णय पर कड़ा विरोध दर्ज किया है। उन्होंने इसे समाज और प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं के लिए गंभीर चुनौती बताया है।

उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, लेकिन इस दिन शराब की दुकानों को खुला रखने से सामाजिक वातावरण बिगड़ने की आशंका बढ़ जाती है। हर वर्ष होली के अवसर पर शराब के कारण मारपीट, झगड़े, दुश्मनी और अन्य आपराधिक घटनाएँ बढ़ जाती हैं, जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यूथ विंग जिला अध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने कहा कि सरकार को जनहित को प्राथमिकता देते हुए त्योहार के समय शराब भट्टियों को बंद रखने का निर्णय लेना चाहिए। जब प्रदेश में स्वयं छत्तीसगढ़ की सरकार है, तब प्रदेश की सांस्कृतिक और सामाजिक भावनाओं की अनदेखी करते हुए होली जैसे संवेदनशील पर्व पर शराब भट्टियाँ खोलने की अनुमति देना समझ से परे है।

रायपुर यूथ विंग जिलाध्यक्ष विकास दास मानिकपुरी ने सरकार से मांग की है कि होली के दिन प्रदेशभर में शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया जाए, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts