BREAKING

छत्तीसगढराज्य

रायपुर कमिश्नरेट की पिंक पेट्रोल यूनिट पहुँच रही गर्ल्स स्कूल/ कॉलेज, व संवेदनशील क्षेत्रों में

महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नम्बर 9479210932 के बारे में दे रही जानकारी व कर रही जागरूक

रायपुर की महिलाओं में बढ़ रही सुरक्षा की भावना, आमजनों से मिल रही सराहना

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई पिंक पेट्रोल यूनिट का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों और महिलाओं द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है।

पिछले दो दिनों में पिंक पेट्रोलिंग टीम ने स्कूल-कॉलेजों में स्कूल लगने ओर छूटने के समय में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210932 एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों,मॉल,मंदिरो और मरीन ड्राइव,ऑक्सीजोन गार्डन में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज के आसपास भीड़ लगाकर खड़े रहने वाले युवकों व मनचलों को हटाया गया तथा हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। पिंक पेट्रोल यूनिट की सक्रियता से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है।
यह पेट्रोलिंग यूनिट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक 2 शिफ्ट में कार्य करेगी।पेट्रोलिंग यूनिट सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।इसके अलावा अलग-अलग समय में अलग-अलग मंदिर,स्कूल,कॉलेज,मॉल,सब्जी बाजार,सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts