BREAKING

बड़ी खबर

गुड फ्राइडे पर सोना-चांदी हुआ सस्ता, 3500 टूटा गोल्ड, सिल्वर 9000 रूपये फिसला

गुड फ्राइडे के मौके पर देश में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 3 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई, जबकि मुंबई में 24 कैरेट का भाव 1,48,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दिल्ली के सराफा बाजार में एक दिन पहले 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जो अब 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जा सकता है, ने कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ला दिया है। डॉलर भी 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर पहुंच गया है, जिससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं के भाव पर दबाव बढ़ा है।

शहर22 कैरेट सोने का भाव (₹)24 कैरेट सोने का भाव (₹)
दिल्ली136,690149,110
मुंबई136,540148,960
अहमदाबाद136,590149,010
चेन्नई137,490149,990
कोलकाता136,540148,960
हैदराबाद136,540148,960
जयपुर136,690149,110
भोपाल136,590149,010
लखनऊ136,690149,110
चंडीगढ़136,690149,110

चांदी की कीमत में गिरावट जारी

चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। 3 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। दिल्ली के सराफा बाजार में पिछले दिन चांदी की कीमत में 9,000 रुपये या 3.66 प्रतिशत की कमी आई थी और यह 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है।

विशेष रूप से जनवरी 2026 में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को पार कर चुकी थी। इस गिरावट का मुख्य कारण वैश्विक तनाव और डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की दिशा बदलना माना जा रहा है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts