BREAKING

देशबड़ी खबर

लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर पर मंडरा रहा बैन का खतरा, पूरी टीम पर लगाया गया जुर्माना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शुक्रवार (4 अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया, लेकिन इस जीत के बावजूद टीम को एक बड़ा झटका लगा। लगातार दूसरे ओवर में स्लो ओवर रेट के कारण पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया। यह इस सीजन में पंजाब किंग्स का दूसरा स्लो ओवर रेट था। इसके चलते इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 में शामिल सभी खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है।

अगर पंजाब किंग्स ने तीसरी बार स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की, तो श्रेयस अय्यर पर एक मैच का प्रतिबंध भी लग सकता है। आईपीएल (IPL 2026) ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, “पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की।यह इस सीजन में टीम का दूसरा स्लो ओवर रेट था, जिससे आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का उल्लंघन हुआ। इसके चलते अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर और बाकी प्लेइंग XI के सदस्य पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना किया गया।”पंजाब किंग्स को अब इस सीजन(IPL 2026) में किसी भी मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी नहीं करनी होगी, वरना श्रेयस अय्यर पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और साथ ही उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। पंजाब किंग्स को इस सीजन में अब भी कम से कम 12 मैच खेलने हैं।हालांकि, इस मैच में श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। पंजाब किंग्स द्वारा 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

पंजाब किंग्स ने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को हराया था और अब उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अंक तालिका में 4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है। उनका अगला मैच 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरा मैच हार का सामना करना पड़ा। पहले मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स से हार मिली थी, और अब 3 अप्रैल को उसे पंजाब किंग्स से शिकस्त मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts