BREAKING

बड़ी खबर

बारिश में भी चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार, इन 8 तरीकों से रखें त्वचा का ख्याल

 मानसून आते ही मौसम में नमी, उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव होने लगता है, जिसका सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है। जहां गर्मियों में स्किन ड्राय हो जाती है, वहीं बारिश के मौसम में ऑयली, चिपचिपी और ब्रेकआउट्स से भर जाता है।

ऐसे में स्किन केयर रूटीन को बदलना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार हम वही पुराना स्किन केयर फॉलो करते रहते हैं, जो मानसून के लिए सही नहीं होता। जैसे हेवी मॉइश्चराइज़र लगाना, चेहरे को बार-बार धोना या पसीने की स्किन को बिना साफ किए ही छोड़ देना। ये छोटी-छोटी गलतियाँ स्किन पर दाने, पिंपल्स, फंगल इंफेक्शन या पिगमेंटेशन का कारण बन जाती हैं। आइए जानते हैं मानसून में कैसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल।

प्रोफेशनल क्लींजिंग

मानसून स्किन केयर के लिए सफाई पहला कदम है। नमी और प्रदूषण के कारण हमारे चेहरे पर गंदगी और तेल जमा हो जाता है। अपने चेहरे को साफ करने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें, क्योंकि यह आपकी त्वचा के नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को नुकसान पहुंचाएं बिना प्राकृतिक सुरक्षात्मक परत को नुकसान पहुंचाएं बिना pH को बैलेंस करता है। सुबह और सोने से पहले अपना चेहरा धोएँ और रगड़ने की बजाय थपथपाकर सुखाएँ। आप अपनी त्वचा को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए सोप फ्री क्लींजर का उपयोग कर सकते हैं।

एक्सफोलिएशन

एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स हट जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा तरोताजा और चमकदार दिखती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा एक्सफोलिएशन चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे स्किन का नेचुरल ऑयल कम होने लगता है और ड्राईनेस बढ़ जाती है और सीबम प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। सेंसिटिव त्वचा के लिए, सप्ताह में दो बार उपयुक्त एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल करें। एक्सफोलिएशन से रक्त संचार में भी सुधार होता है, लेकिन चेहरे के एक्सफोलिएशन के लिए माइल्ड और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही एक्सफोलिएटर चुनें।

मॉइश्चराइजर

मानसून में नमी बनाए रखना उतना ही ज़रूरी है जितना कि अन्य मौसम में। अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो नम त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाएँ। यह नमी को लॉक करेगा और आपकी त्वचा को मुलायम बनाए रखेगा। ऑयली त्वचा के लिए, नॉन-कॉमेडोजेनिक और वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

मेकअप कम से कम करें

मानसून में चेहरे पर भारी मेकअप से बचना चाहिए। भारी मेकअप पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे मुहांसे हो सकते हैं। मानसून के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए “कम ही ज़्यादा है” के मंत्र का पालन करें। अपनी त्वचा को सांस लेने देने के लिए वाटरप्रूफ, हल्के मेकअप का इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन लगाएँ

मानसून में सबसे बड़ी गलती यही होती है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल छोड़ देते हैं। सनस्क्रीन सिर्फ़ गर्मियों के लिए ही नहीं है, यह हानिकारक UV किरणों से भी सुरक्षा प्रदान करता है, जो मानसून के मौसम में भी त्वचा को नुकसान से बचाती है। UVA और UVB किरणों से बचाने के लिए यह जरूरी है।

क्ले मास्क का इस्तेमाल करें

क्ले मास्क अतिरिक्त तेल को सोख लेते हैं, अशुद्धियों को दूर करते हैं और आपकी त्वचा को डिटॉक्सीफाई करते हैं। ऑयली या मुहांसे वाली त्वचा के लिए मानसून में क्ले मास्क का इस्तेमाल बेहतरीन हैं। आप अर्थ मास्क या मुल्तानी मिट्टी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपनी त्वचा पर विटामिन सी का करें इस्तेमाल

विटामिन सी सीरम स्किन को सनडैमेज से प्रोटेक्ट करता है और कोलेजिन को बढ़ाता है, जो स्वस्थ, चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है। विटामिन सी चेहरे के दाग-धब्बों को भी कुछ हद तक कम करता है।

पैरों की अतिरिक्त देखभाल

मानसून के दौरान नमी और गंदे पानी से पैरों में इंफेक्शन बढ़ जाता है। उन्हें साफ, सूखा और हाइड्रेटेड रखें। जब भी संभव हो खुले जूते पहनें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts