BREAKING

देशबड़ी खबर

रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव

यह समर सुपरफूड विटामिन ए, विटामिन के, फॉस्फोरस, कैल्शियम और जिंक का भंडार है। इसमें मौजूद मैग्नीज आपको पाचन संबंधी कई विकारों को दूर करने में मददगार होती है और आप गर्मियों में होने वाली अपच और गैस की समस्या से बचे रहते हैं।

अनानास में पर्याप्त फाइबर होता है, जो पाचन के लिए काफी अच्छा होता है। अनानास में कैलोरी कम होती है, इसलिए इसे वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, यह सूजन को कम करने का काम करता है।

अनानास से होने वाले फायदे

  • इम्युनिटी बढ़ाता है

अनानास विटामिन सी से भरपूर होता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोज सुबह एक प्लेट अनानास खा सकते हैं। रोज सुबह अनानास खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। अनानास खाने से सर्दी-जुकाम और कई अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। आप अनानास का सेवन सभी मौसमों में कर सकते हैं।

  • सर्दी-जुकाम से राहत

अगर आपको भी लगता है कि सर्दी-जुकाम सिर्फ सर्दियों में ही होता है, तो आप गलत हैं। वास्तव में हर बार लोग मौसम बदलने के दौरान जुकाम के शिकार होते हैं। गर्मियों में होने वाले जुकाम यानी समर कोल्ड से राहत दिलाने में अनानास फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ब्रोमेलैन एंजाइम मौजूद रहता है, जिसमें एंटीइफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार हैं।

  • हाई ब्लड प्रेशर में कारगर

हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति को कभी भी नजरअंदाज न करें। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर के सभी अंगों तक खून पहुंचाने के लिए हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए अधिक भार पड़ता है। इसकी वजह से लोअर लेफ्ट हार्ट चैंबर यानी कि लेफ्ट वेंट्रीकल थिक हो जाते हैं। ऐसे में हृदय संबंधी समस्याएं जैसे कि हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और कार्डियक डेथ का खतरा बढ़ जाता है। इसमें अनानास का सेवन फायदा पहुंचा सकता है।

  • स्किन के लिए लाभकारी

अनानास एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अगर आप रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाएंगे तो इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा। अनानास खाने से दाग-धब्बों और झाइयों से छुटकारा मिलता है। अनानास खाने से झुर्रियां भी दूर होती हैं। रोज सुबह अनानास खाने से स्किन की रंगत निखरती है और स्किन ग्लो करती है।

  • पाचन में मददगार

कभी-कभी कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से पेट में भारीपन महसूस होता है। गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में अनानास का सेवन करने से पेट को राहत मिलती है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन, फाइबर, विटामिन सी डाइजेशन की समस्या से राहत दिलाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts