BREAKING

बड़ी खबर

लाल कपड़े में बांध लें 11 गोमती चक्र और 7 कौड़ियां, जानें अमावस्या का ये गुप्त उपाय, बदल जाएगी किस्मत

हर साल सावन महीने की अमावस्या को हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। इस बार ये अमावस्या 12 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है। यह शुभ तिथि पितरों और भगवान शिव को समर्पित है। ऐसा कहते हैं कि इस दिन ज्यादा से ज्यादा धार्मिक काम करने चाहिए। यह तिथि ज्योतिषीय उपायों के लिए भी बहुत विशेष मानी जाती है।

वहीं,ज्योतिष शास्त्र अनुसार इस दिन कुछ खास उपाय करने से आप अपनी किस्मत तक बदल सकते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं ये उपाय।

हरियाली अमावस्या पर कौन -सा उपाय करना शुभ?

घी का दीपक जलाएं

ज्योतिषयों के अनुसार, हरियाली अमावस्या के दिन सुबह और शाम तुलसी के सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही माता लक्ष्मी का स्मरण करें। कहते हैं इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

कहते है कि,श्रावण अमावस्या 2026 पर एक कटोरी में थोड़े कच्चे चावल और थोड़ा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। साथ ही अर्घ्य देते समय ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। कहते हैं ऐसा करने से कुंडली में चंद्र से जुड़े दोषों से राहत मिल जाती है। जिससे मानसिक तनाव कम होने के साथ-साथ घर में सुख-शांति आती है।

सरसों के तेल का दीपक जलाएं

हरियाली अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। इसके बाद पीपल के वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें। कहते हैं इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

काले तिल का दान करें

हरियाली अमावस्या की रात में किसी मंदिर में या किसी गरीब व्यक्ति को काले तिल का दान करें। काले तिल शनि देव से जुड़े होते हैं और इनका दान करने से आर्थिक बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही दुर्भाग्य का नाश होता है।

धन की देवी को खुश करें

हरियाली अमावस्या के दिन एक लाल कपड़े में 11 गोमती चक्र, 7 कौड़ियां और एक छोटा श्री यंत्र रखकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रखें। इस उपाय से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts