BREAKING

छत्तीसगढराज्य

कोलंबो टेस्ट से पहले टीम इंडिया का खास स्वागत, इंडिया हाउस में दोनों टीमों की मेजबानी

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खास आयोजन किया गया। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा ने गुरुवार रात कोलंबो स्थित इंडिया हाउस में भारतीय और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की मेजबानी की।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें शेयर करते हुए इसे यादगार शाम बताया। संतोष झा ने भी दोनों टीमों की मेजबानी पर खुशी जताई और कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि भारत और श्रीलंका की टीमें क्रिकेट के जुनून से जुड़ी हैं और ये खेल दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करता है।

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार से कोलंबो में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। भारत ने गाले में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया था।

पहले टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारी खेली। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत को 178 रन की बढ़त मिली।

भारत अपनी दूसरी पारी में 193 रन पर सिमट गया और श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य मिला। हालांकि, श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 206 रन ही बना सकी। भारत की जीत में मानव सुथार का अहम योगदान रहा, जिन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। अब टीम इंडिया की नजर कोलंबो टेस्ट जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने पर होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts