BREAKING

छत्तीसगढराज्य

भाजयुमो के युवा सम्मान समारोह में तनू श्री दास सम्मानित

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज और अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रायपुर फूडीज की इंफ्लुएंसर तनू श्री दास को भी सम्मानित किया गया। उनके सोशल मीडिया के माध्यम से किए जा रहे कार्यों और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में युवा अधिवक्ताओं, पत्रकारों, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और चिकित्सकों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। आयोजकों ने युवाओं के योगदान को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्रहित में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का जन्मदिवस भी मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक मोतीलाल साहू, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक अनुज शर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा रायपुर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर और भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं की प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को समाज के विकास और राष्ट्रहित में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts