BREAKING

छत्तीसगढराज्य

सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, MMA में भारत को पहला एशियन गेम्स पदक

भारत की सुचिका तारियाल ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 60 किलोग्राम मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। यह एशियन गेम्स में MMA में भारत का पहला पदक है।

सेमीफाइनल में सुचिका को सिंगापुर की टेओ हुई हून के खिलाफ 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने फैसले को चुनौती भी दी, लेकिन परिणाम नहीं बदला। इसके बावजूद 36 वर्षीय सुचिका ने कांस्य पदक जीतकर भारतीय MMA के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की।

सुचिका इससे पहले जूडो और कुराश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद जिउ-जित्सु में अपनी पहचान बनाई और 2024 में जिउ-जित्सु फाइटिंग में विश्व खिताब अपने नाम किया।

एशियन गेम्स में भारत को शूटिंग में भी सफलता मिली। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर शानदार शुरुआत की। MMA में सुचिका का कांस्य पदक भारतीय खेल इतिहास में एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts