BREAKING

बड़ी खबर

भाजपा ने असम में घोषित किए 88 उम्मीदवार, किस सीट से उतरे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय द्वारा 19 मार्च को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी ने कुल 88 उम्मीदवारों के नामों पर अपनी मुहर लगाई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को उनकी मौजूदा सीट जालुकबारी से ही मैदान में उतारा गया है।

हिमंत बिस्वा सरमा असम विधानसभा में जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 2001 से लगातार इस सीट पर काबिज हैं और उन्होंने यहां से पांच चुनाव (2001, 2006, 2011, 2016 और 2021) जीते हैं। वे 10 मई, 2021 से असम के मुख्यमंत्री हैं।

भाजपा ने भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास और दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई को मैदान में उतारा है। प्रद्युत बोरदोलोई हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व असम अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह को बिहपुरिया से टिकट दिया गया है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़ा था।

ये रही पूरी लिस्ट-

  1. गोलकगंज विधानसभा सीट- अश्विनी राय सरकार
  2. धुबरी विधानसभा सीट- उत्तम प्रसाद
  3. बिरसिंग जरूआ विधानसभा सीट- माधवी दास
  4. गोलपारा पश्चिम (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- पबित्र राभा
  5. दुधनई (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- टंकेश्वर राभा
  6. अभयपुरी विधानसभा सीट- भूपेन रॉय
  7. बिजनी विधानसभा सीट- अरूप कुमार डे
  8. भवानीपुर-सोरभोग विधानसभा सीट- रंजीत कुमार दास
  9. मंडिया विधानसभा सीट- बादल चंद्र आर्य
  10. चमरिया विधानसभा सीट- ज्योत्स्ना कलिता
  11. बोको-चायगांव (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- राजू मेच
  12. पलासबारी विधानसभा सीट- हिमांशु शेखर बैश्य
  13. रंगिया विधानसभा सीट- भबेश कलिता
  14. कमलपुर विधानसभा सीट- दिगंत कलिता
  15. दिसपुर विधानसभा सीट- प्रद्युत बोरदोलोई
  16. नई गुवाहाटी विधानसभा सीट- दिप्लु रंजन सरमा
  17. गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा सीट- विजय कुमार गुप्ता
  18. जालुकबारी विधानसभा सीट- हिमंत बिस्व सरमा
  19. बरखेत्री विधानसभा सीट- नारायण डेका
  20. नलबाड़ी विधानसभा सीट- जयंत मल्ल बरुआ
  21. तिहू विधानसभा सीट- चंद्रमोहन पाटोवारी
  22. तामुलपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- बिस्वजीत देइमारी
  23. गोरेस्वर विधानसभा सीट- विक्टर कुमार दास
  24. टांगला विधानसभा सीट- बिकन चन्द्र डेका
  25. सिपाझार विधानसभा सीट- परमानंद राजबंशी
  26. मंगलदाई विधानसभा सीट- नीलिमा देवी
  27. जागीरोड (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट- पीयूष हाजरिका
  28. मोरीगांव विधानसभा सीट- रमा कांत देवरी
  29. ढिंग विधानसभा सीट- मुकुट कुमार देबनाथ
  30. सामागुरी विधानसभा सीट- अनिल सैकिया
  31. बरहमपुर विधानसभा सीट- जीतू गोस्वामी
  32. नौगांव-बतद्रबा विधानसभा सीट- रूपक सरमा
  33. राहा (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट- शशि कांत दास
  34. होजाई विधानसभा सीट- शिलादित्य देव
  35. लामडिंग विधानसभा सीट- सिबू मिश्रा
  36. ढेकियाजुली विधानसभा सीट- अशोक सिंघल
  37. बरछला विधानसभा सीट- रितु बरन सरमा
  38. रंगापारा विधानसभा सीट- कृष्ण कमल तांती
  39. नदुआर विधानसभा सीट- पदम हाजरिका
  40. बिश्वनाथ विधानसभा सीट- पल्लब लोचन दास
  41. बेहाली (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट- मुनींद्र दास
  42. गोहपुर विधानसभा सीट- उत्पल बोरा
  43. बिहपुरिया विधानसभा सीट- भूपेन कुमार बोरा
  44. रोंगोनदी विधानसभा सीट- ऋषिराज हाजरिका
  45. लखीमपुर विधानसभा सीट- मानब डेका
  46. ढकुआखाना (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- नबा कुमार दलेई
  47. धेमाजी (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- रनोज पेगु
  48. जोनाई (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- भुबन पेगु
  49. सदिया विधानसभा सीट- बलिन चेतिया
  50. डुम डुमा विधानसभा सीट- रूपेश गोवाला
  51. मार्घेरिटा विधानसभा सीट- भास्कर शर्मा
  52. डिगबोई विधानसभा सीट- सुरेन फुकन
  53. माकुम विधानसभा सीट- संजय किशन
  54. तिनसुकिया विधानसभा सीट- पुलक गोहाई
  55. चबुआ-लाहोवाल विधानसभा सीट- बिनोद हाजरिका
  56. डिब्रूगढ़ विधानसभा सीट- प्रशांत फुकन
  57. खोवांग विधानसभा सीट- चक्रधर गगोई
  58. दुलियाजान विधानसभा सीट- रामेश्वर तेली
  59. लिंगखोंग विधानसभा सीट- बिमल बोरा
  60. नाहरकटिया विधानसभा सीट- तरंग गगोई
  61. सोनारी विधानसभा सीट- धर्मेश्वर कोवर
  62. माहमोरा विधानसभा सीट- सुरुज दिहिंगिया
  63. डीमो विधानसभा सीट- सुशांत बरगोहांई
  64. नाजिरा विधानसभा सीट- मयूर बरगोहांई
  65. माजुली (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- भुबन गाम
  66. जोरहाट विधानसभा सीट- हितेंद्र नाथ गोस्वामी
  67. मरियानी विधानसभा सीट- रूपज्योति कुर्मी
  68. तिताबोर विधानसभा सीट- धीरज गोवाला
  69. गोलाघाट विधानसभा सीट- अजंता नेओग
  70. डरगांव विधानसभा सीट- मृदुल कुमार दत्ता
  71. खुमताई विधानसभा सीट- मृणाल सैकिया
  72. सरूपधार विधानसभा सीट- विश्वजीत फुकन
  73. बोकाजान (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- सूर्य रोंगफ़ार
  74. हावड़ाघाट (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- लुन्सिंग टेरोन
  75. दीफू (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- निसो टेरांगपी
  76. रोंगखांग (अजजा) विधानसभा सीट- तुलीराम रोंगहांग
  77. अमरी (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- हाबे टेरोन
  78. हाफलोंग (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा सीट- रूपाली लंग्थासा
  79. लखीपुर विधानसभा सीट- कौशिक राय
  80. उधारबोंद विधानसभा सीट- राजदीप गोआला
  81. काटिगोरा विधानसभा सीट- कमलाख्य डे पुरकायस्थ
  82. बोरखोला विधानसभा सीट- किशोर नाथ
  83. सिलचर विधानसभा सीट- राजदीप रॉय
  84. धोलाई (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट- अमिय कांति दास
  85. हैलाकांडी विधानसभा सीट- मिलन दास
  86. करीमगंज उत्तर विधानसभा सीट- सुब्रत भट्टाचार्य
  87. पाथरकांडी विधानसभा सीट- कृष्णेंदु पॉल
  88. रामकृष्ण नगर (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट- बिजय मालाकार

इससे पहले उम्मीदवारों के नामों पर निर्णय लेने के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।

चुनाव आयोग (ECI) ने हाल ही में असम विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इसके मुताबिक असम में इस बार चुनाव प्रक्रिया एक ही चरण में होगी।

मतदान की तारीख (Voting Date): 9 अप्रैल 2026 (राज्य की सभी 126 सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी)।

नतीजों की तारीख (Result Date): 4 मई 2026 को वोटों की गिनती होगी और पता चलेगा कि असम में अगली सरकार किसकी बनेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts