BREAKING

छत्तीसगढराज्य

बीसीसीआई वुमेंस अंडर-23 वनडे टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला संपन्न

Board of Control for Cricket in India (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित वुमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2026-26 का शुभारंभ 03 मार्च 2023 से किया गया। छत्तीसगढ़ टीम ने अपना पहला मुकाबला 03 मार्च 2023 को जयपुर में मध्य प्रदेश अंडर-23 टीम के विरुद्ध खेला।

मध्य प्रदेश अंडर-23 टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 198 रन बनाए। छत्तीसगढ़ की ओर से कुमुद साहु ने सर्वाधिक 63 रन, चांद चेलक ने 51 रन, मिताली शर्मा ने 26 रन तथा यती शर्मा ने 21 रनों का योगदान दिया।

मध्य प्रदेश की ओर से संस्कृति गुप्ता ने 1 विकेट प्राप्त किया।

199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश अंडर-23 टीम ने 36.3 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मध्य प्रदेश की ओर से आयुषी शुक्ला ने नाबाद 114 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि तमन्ना चौधरी ने 48 रन बनाए।

छत्तीसगढ़ की ओर से साक्षी शुक्ला ने 1 विकेट हासिल किया।

मध्य प्रदेश ने यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts