वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में जमीन-आसमान का अंतर है लेकिन दोनों का काम लगभग एक सा है। दोनों की मदद से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाई जा सकती है। साथ ही घर के सदस्यों की निजी और प्रोफेशनल जिंदगी भी स्मूदली चलती है। बात की जाए फेंगशुई की तो इसमें कई चीजों के बारे में बताया गया है जिनकी मदद से घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। फेंगशुई में कछुए, ड्रैगन और मेंढक के अलावा चीनी सिक्के भी काफी मशहूर है। बता दें कि ये सिक्के किसी की भी किस्मत चमका सकते हैं क्योंकि इनसे सौभाग्य बढ़ता है। नीचे विस्तार से समझिए कि लाल रंग के रिबन में बंधे हुए सिक्कों को रखने का सही तरीका…
चीनी सिक्कों को रखने का सही तरीका
फेंगशुई में चीजों को सही तरीके से रखना भी बताया गया है। फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्कों को मेन गेट पर लगाना काफी शुभ होता है। ऐसे करने से घर में हमेशा सकारात्मक माहौल रहेगा। साथ ही घर का माहौल हमेशा खुशनुमा रहेगा। जिन लोगों के करियर में अक्सर कोई ना कोई बाधा आती है, उन्हें अपने ऑफिस डेस्क में चीनी सिक्कों को रखना शुरू कर देना चाहिए। अगर इसे जेब में रखा जाए तो मनी फ्लो कभी नहीं टूटता है। मान्यता है कि ये सिक्के जितने पुराने होते हैं, उनका असर उतना ही ज्यादा होगा।
इन जगहों पर ना रखें
इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि फेंगशुई को हमेशा सही जगह ही रखा जाए। गलती से भी भूलकर इसे बाथरूम के आसपास नहीं लगाना चाहिए। वहीं अगर ये सिक्के टूटे हुए हैं तो इसे ना खरीदें। वहीं अगर आपके पुराने सिक्के टूट गए हैं तो इसे जल्द से जल्द नए के साथ रिप्लेस कर लें। टूटे हुए सिक्कों को रखना अपशगुन है। ऐसे में ऐसा नहीं करना चाहिए। साथ ही बेडरूम में भी कभी चीनी सिक्कों को नहीं रखना चाहिए।