BREAKING

बड़ी खबर

FASTag यूजर्स जल्दी करें! 1 अप्रैल से महंगा हो रहा Annual Pass, घर बैठे मिनटों में खरीदें नया और बचाएं पैसे

टोल पेमेंट को आसान बनाने के लिए शुरू किया गया FASTag सिस्टम अब लाखों लोगों की रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बन चुका है। इसी सिस्टम को आसान और किफायती बनाने के लिए सरकार ने FASTag Annual Pass की सुविधा शुरू की थी, जिससे बार-बार टोल पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब इस पास को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। NHAI ने FASTag Annual Pass की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 1 अप्रैल 2026 से इस पास की कीमत 3000 रुपए से बढ़ जाएगी। अगर आप इस पास को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो अभी मौका है, क्योंकि 1 अप्रैल से पहले खरीदने पर आपको पुरानी कीमत पर यह सुविधा मिल सकती है। आइए जानते हैं FASTag Annual Pass को ऑनलाइन कैसे खरीदा जा सकता है।

FASTag Annual Pass की नई कीमत

NHAI के अनुसार, FASTag Annual Pass की कीमत 1 अप्रैल 2026 से बढ़कर 3075 रुपए हो जाएगी। अभी तक इस पास की कीमत 3000 रुपए थी, यानी अब इसमें 75 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 2026–27 वित्त वर्ष से पूरे देश में लागू होगी। हालांकि जो लोग 1 अप्रैल से पहले यह पास खरीद लेते हैं, उन्हें पुरानी कीमत का फायदा मिल सकता है।

FASTag Annual Pass का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 56 लाख से ज्यादा वाहन मालिक इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोजाना या अक्सर हाईवे पर यात्रा करते हैं।

FASTag Annual Pass ऑनलाइन कैसे खरीदें

अगर आप FASTag Annual Pass लेना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन खरीदना काफी आसान है। राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra) ऐप या NHAI की वेबसाइट के जरिए यह पास खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन खरीदने का तरीका:

Step 1: इसके लिए सबसे पहले Rajmarg Yatra ऐप डाउनलोड करें या NHAI की वेबसाइट पर जाएं।

Step 2: इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें।

Step 3: अपने वाहन को FASTag अकाउंट लिंक करें।

Step 4: FASTag Annual Pass सेक्शन में जाएं।

Step 5: वाहन चुनकर पास खरीदने का ऑप्शन चुनें।

Step 6: UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट करें।

Step 7: पेमेंट होने के बाद यह पास आमतौर पर करीब 2 घंटे के अंदर FASTag में एक्टिव हो जाता है।

FASTag Annual Pass के फायदे

FASTag Annual Pass लेने के कई फायदे हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है यह पास लेकर आपको बार-बार टोल पेमेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे हाईवे पर सफर तेज और आसान हो जाता है। डिजिटल पेमेंट से समय की बचत होगी। FASTag Annual Pass एक तरह का प्रीपेड टोल पास है, जिसे खासतौर पर प्राइवेट यानी गैर-कमर्शियल वाहनों के लिए बनाया गया है। इसमें कार, जीप और वैन जैसे वाहन शामिल हैं। यह पास एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक वैध रहता है, जो भी पहले पूरा हो जाए। इस सुविधा का इस्तेमाल देशभर में लगभग 1150 टोल प्लाजा पर किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts