BREAKING

क्राइमछत्तीसगढराज्य

प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन के साथ महाराष्ट्र का अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

  • थाना गंज क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस वे रोड चूनाभट्ठी स्थित पुराना शराब दुकान के पास आरोपी को पकड़ा गया कोकिन के साथ रंगे हाथ।
  • आरोपी है मूलतः गोंदिया महाराष्ट्र का निवासी।
  • आरोपियों के कब्जे से 16.56 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन तथा 01 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।
  • जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 8,38,000/- रूपये।
  • आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 334/25 धारा 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
  • प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर गिरफ्तार आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ।
  • एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

विवरण – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्थाे की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.12.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रंातर्गत एक्सप्रेस वे रोड चूनाभट्ठी स्थित पुराना शराब दुकान के पास एक लड़का अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी गंज एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी की पतासाजी कर मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हर्ष नरेश पांडेय निवासी गोंदिया महाराष्ट्र का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन रखा होना पाया गया।

जिस पर आरोपी हर्ष नरेश पांडेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन 16.56 ग्राम कीमती लगभग 8,28,000/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 8,38,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 334/25 धारा 22 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी हर्ष नरेश पांडेय से प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी- हर्ष नरेश पांडेय पिता नरेश पांडेय उम्र 22 वर्ष निवासी सिविल लाईन माता मंदिर के पास गोंदिया थाना सिटी कोतवाली जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts