BREAKING

बड़ी खबरबॉलीवुड न्यूज़मनोरंजन

श्रद्धा कपूर क्या जल्द बनने वाली हैं राहुल मोदी की दुल्हनिया? मौसी तेजस्विनी ने जानें क्या कहा

श्रद्धा कपूर का नाम काफी समय से राहुल मोदी के साथ चर्चा में है। वैसे तो डायरेक्टली नहीं पर इनडायरेक्टली कई बार फैंस को दोनों के रिलेशन के स्ट्रॉन्ग हिंट्स मिले हैं। फैंस भी कई बार श्रद्धा से शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। अब श्रद्धा की शादी की अफवाहों को लेकर एक्ट्रेस की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरी ने जानें क्या कहा।

दरअसल, तेजस्विनी कोल्हापुरी से श्रद्धा की शादी को लेकर सवाल किया गया तो इस पर द प्रेस जर्नल से बात करते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मैं सच में नहीं जानती हूं। मुझे कोई आइडिया नहीं है।’

इसके बाद उन्होंने श्रद्धा जो परिवार की लीगेसी को आगे लेकर जा रही हैं इस पर गर्व भी जाहिर किया। वह बोलीं, ‘ये काफी अच्छी फीलिंग है। पद्मिनी कोल्हापुरी सबसे पहली थीं। पद्मिनी को जो उस वक्त स्टारडम मिला तो वो काफी अलग था। ऐसा आज के समय में देखने को नहीं मिलता है। जाहिर सी बात है श्रद्धा इसे आगे लेकर गई हैं। हम बहुत खुश हैं ये देखते हुए कि परिवार का नाम कितने अच्छे से आगे बढ़ रहा है।’

बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि श्रद्धा जल्द शादी करने वाली हैं। वह राहुल के साथ उदयपुर में शादी करेंगी। हालांकि इस पर श्रद्धा के भाई सिद्धांत ने कमेंट किया था और मस्ती भरा कमेंट करते हुए कहा था कि ये तो मेरे लिए भी न्यूज है।

श्रद्धा और राहुल के रिलेशन की खबरें तब शुरू हुईं जब दोनों को साल 2004 में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों साथ में कई बार टाइम स्पेंड करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर श्रद्धा, राहुल से जुड़े पोस्ट करती हैं। लेकिन दोनों ने ओपनली रिलेशनशिप एक्सेप्ट नहीं किया है।

श्रद्धा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म स्त्री 2 में नजर आई थीं जो साल 2024 में रिलीज हुई थी। आगे श्रद्धा ने खुद तो कुछ कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वह सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन में नजर आएंगी। हालांकि बीच में खबर आई थी कि फिल्म बंद हो गई है, लेकिन कुछ समय पहले खबर आई कि फिल्म पर काम फिर शुरू हो गया है।

इसके अलावा यह भी खबर है कि वह फिल्म इथा में नजर आएंगी। खैर फैंस श्रद्धा को जल्द बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। इथा को डायरेक्टर लक्ष्मण उत्तेकर बना रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts