BREAKING

छत्तीसगढराज्य

फोटो कापी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर इजहान खान गिरफ्तार

  • आरोपी पूर्व में भी चोरी की एक दर्जन घटनाओं को दे चुका है अंजाम

प्रार्थी सुनील मिश्रा ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका कलेक्ट्रेट परिसर जिला अभियोजन कार्यालय के बाजू में प्रतिक्षा फोटो कापी दुकान है। दिनांक 02-03.02.2026 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर दराज में रखें नगदी रकम एवं 01 नग मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसके दौरान आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी की पहचान राजा तालाब, नई बस्ती, सिविल लाइन निवासी शातिर चोर मोहम्मद इजहान के रूप में की गई तत्पश्चात आरोपी की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया।

साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी इजहान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1200/- रुपये एवं 01 नग मोबाइल फोन जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपी इजहान खान शातिर चोर है, जो पूर्व में रायपुर जिले के विभिन्न थानों से चोरी के एक दर्जन से अधिक प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – मोहम्मद इजहान खान पिता पिता स्वर्गीय मुस्ताक खान उम्र 28 वर्ष पता ईएलसी चर्च के पास राजा तालाब नई बस्ती थाना सिविल लाईन रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts