BREAKING

छत्तीसगढराज्य

रायपुर में संयुक्त राज्य स्तरीय “खादी एवं ग्रामोद्योग बाजार” प्रदर्शनी का शुभारंभ

रायपुर। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), रायपुर द्वारा संयुक्त राज्य स्तरीय प्रदर्शनी “खादी एवं ग्रामोद्योग बाजार” का शुभारंभ दिनांक 8 फरवरी 2026 को महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह विशेष आयोजन “वोकल फॉर लोकल” एवं “आत्मनिर्भर भारत” अभियानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिसका मुख्य लक्ष्य स्वदेशी शिल्पकला को प्रोत्साहित करना तथा ग्रामीण कारीगरों को सशक्त बनाना है।यह प्रदर्शनी 8 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीटीआई ग्राउंड में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़े विविध प्रकार के उत्पाद प्रदर्शित एवं विक्रय हेतु उपलब्ध हैं। इनमें रेशमी साड़ियां, रेडीमेड वस्त्र, हर्बल एवं आयुर्वेदिक उत्पाद, मिट्टी के बर्तन, शहद, चमड़े से बने सामान सहित अन्य स्वदेशी उत्पाद शामिल हैं।आयोजन के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामोद्योग इकाइयों को अपने उत्पादों के विपणन का सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है। आमजन बड़ी संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीद कर रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts