बीसीसीआई द्वारा आयोजित वुमेंस अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम का चौथा मैच दिनांक 09 मार्च 2026 को जयपुर में कर्नाटक अंडर-23 टीम के विरुद्ध खेला गया।
मैच में कर्नाटक अंडर-23 टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 361 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कर्नाटक की ओर से निक्की प्रसाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 123 रन बनाए। उनके अलावा रचिता हथवार ने 92 रन, चंदासी ने 53 रन तथा श्रेया चव्हाण ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया।
छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम की ओर से साक्षी शुक्ला, ऋषिका श्रीवास्तव तथा राधिका नेताम ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
362 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर-23 टीम 35 ओवरों में 127 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। छत्तीसगढ़ की ओर से ऐश्वर्या सिंह ने 32 रन, कुमुद साहु ने 27 रन तथा मिताली शर्मा ने 16 रन बनाए।
कर्नाटक की ओर से वंदिता राव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए, जबकि पूजा कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किए।
इस प्रकार कर्नाटक अंडर-23 टीम ने यह मैच 234 रनों से जीत लिया.









