“मिशन महिला शक्ति” महिलाओं को एक नई शक्ति और नई ऊर्जा प्रदान करेगा – सावित्री
रायपुर, राजधानी रायपुर की झुग्गी बस्तियों में महिलाओं को सशक्त, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 एक माह तक चलने वाले “मिशन महिला शक्ति अभियान” की शुरुआत आज सामाजिक संस्था उत्कल महिला महामंच के द्वारा त्रिमूर्ति नगर झुग्गी बस्ती से की गई। मिशन महिला शक्ति अभियान की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने स्वयंसेविका बहनों के साथ पहुंचकर बस्ती की महिलाओं से जमीन पर बैठकर रचनात्मक संवाद किया।
इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य झुग्गी बस्तियों की महिलाओं की आवाज को सीधे शासन-प्रशासन तक पहुंचाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। श्रीमती जगत ने महिलाओं से उनकी समस्याएं सुनीं और उनको ताकतवर बनाने तथा हर संभव मदद उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान बस्ती की उत्साही महिलाओं ने श्रीमती सावित्री जगत के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने और समाज को आगे बढ़ाने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान उन्हें एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
श्रीमती सावित्री जगत ने अपने संबोधन में कहा, “हमारा मिशन स्पष्ट है – हम महिलाओं को उनका हक दिलाएंगे, उन्हें ताकतवर बनाएंगे, उनकी आवाज बनेंगे और सरकार तक उनकी बात पहुंचाएंगे। हमारी बहनें अब पीछे नहीं रहेंगी।”
उन्होंने महिला कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘महतारी वंदन योजना’ और केंद्र/राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत रायपुर की विभिन्न झुग्गी बस्तियों में जागरूकता शिविर, कानूनी परामर्श कैंप, स्वास्थ्य जांच, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा महिला अधिकारों पर चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस पहल को स्थानीय नागरिकों और महिला संगठनों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
आज के मिशन महिला शक्ति अभियान में अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत के साथ मेनका बघेल, संगीता मुद्रियार, शिला बघेल, आलिम विभार, हेमा सागर,गोमती टांडी, सुलोचना सोना, इन्द्रा विभार, पार्वती ताड़ी, मंजू सोनासंजू बघेल मधुमति जाल रमा सोनी, अंजलि दुर्गा, जोती सिक्का,
पुजा सिक्का, ममता, सपना सोनी, सोनिया विश्वकर्मा, पार्वती दुर्गा किरण बिसरा, कुन्ती सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी









