BREAKING

छत्तीसगढबड़ी खबरराज्य

कुख्‍यात नक्‍सली कमांडर पापा राव का सरेंडर, 18 नक्सलियों के साथ कुटरू थाने में किया आत्मसमर्पण

पापाराव अपने साथियों के साथ AK-47 समेत अन्य हथियार लेकर बीजापुर जिले के कुटरू थाने पहुंचा। यहां से पुलिस सभी को लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुई।

बस्तर। छत्तीसगढ़ में लाल आतंक को खत्म करने की दिशा में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात नक्सली कमांडर पापा राव ने सरेंडर कर दिया है। DKSZC पापा राव अपने सहयोगियों के साथ मंगलवार को जंगल से बाहर निकला। उसने 17 नक्सलियों के साथ बीजापुर जिले के कुटरू थाने में आत्मसमर्पण किया।

पापा राव की टीम बस्तर में नक्सलवादियों की आखिरी बड़ी टीम है और इनके सरेंडर से नक्लसवादियों की कमर टूटना बिल्कुल तय माना जा रहा है। पापाराव अपने साथियों के साथ AK-47 समेत अन्य घातक हथियार लेकर कुटरू थाने पहुंचा था। यहां से पुलिस बस में सभी को लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुई। कल डिप्टी सीएम विजय शर्मा के सामने औपचारिक सरेंडर की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा में कहा कि कुल 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें नक्सली पापा राव भी शामिल हैं। इनमें 10 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। 8 AK-47, 1 SLR, 1 INSAS सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

बता दें कि पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में DKSZCM मेंबर है। साथ ही पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी का इंचार्ज और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो का सदस्य है। अपने पास AK-47 राइफल रखता है। बस्तर के जल-जंगल जमीन से वाकिफ है इसलिए कई बार पुलिस की गोलियों से बचकर भाग निकला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts