ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 30 जुलाई का दिन…
मूलांक 1- आज आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ होने की संभावना है लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अपनों का साथ होगा। व्यापार की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
मूलांक 2- आज आपको अपनी भावनात्मक फीलिंग्स को कंट्रोल में रखना चाहिए और किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से बचना चाहिए। किसी भी प्रतिक्रिया को देने से पहले सामने वाली की बात सुनना जरूरी है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। आर्थिक व व्यापारिक रूप से दिन ठीक है।
मूलांक 3- आज आपको अटके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। रुके हुए धन की वापसी होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। एनर्जी व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर नए टास्कों को लेने के लिए तैयार रहें। व्यापार में स्थिति पहले से बेहतर होगी।
मूलांक 4- आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है क्योंकि बढ़ती मांग से लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 5- आज जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किसी अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। खर्चों पर लगाम लगाएं और आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाए रखें।
मूलांक 6- आज रुपए-पैसे का लेनदेन सावधानी से करें वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की सेहत पर नजर रखें।
मूलांक 7- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति संभव है।
मूलांक 8- आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। सिंगल जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
मूलांक 9- आज मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। कारोबार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी नहीं दिख रही है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखें।