भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लेते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इन दो विकेटों के साथ रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 50 विकेट पूरा किया।
रवींद्र जडेजा इसी के साथ भारत के टॉप बॉलर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह और अश्विन के बाद पांचवे ऐसे भारतीय बॉलर हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कम से कम 50 साउथ अफ्रीकी बैट्समैन को आउट किया है। गुवाहाटी में चल रहा मैच जडेजा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11वां टेस्ट है, और 19 इनिंग्स में उन्होंने अब तक 50 विकेट लिए हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड कुंबले के नाम है। अपने 18 साल के टेस्ट करियर के दौरान इस महान स्पिनर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 21 टेस्ट खेले और 84 बल्लेबाजों को आउट किया है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल
अनिल कुंबले 21 84 6/53 3
जवागल श्रीनाथ 13 64 6/21 4
हरभजन सिंह 11 60 7/87 4
रविचंद्रन अश्विन 14 57 7/66 5
रवींद्र जडेजा 11* 50* 6/138 3
मोहम्मद शमी 11 48 5/28 3
जसप्रीत बुमराह 10* 46* 6/61 4
जहीर खान 12 40 4/62 0
एस. श्रीसंत 9 31 5/40 2
इशांत शर्मा 15 31 4/79 0
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टेस्ट मुकाबले में कुल 10 गेंदबाजों ने 50 विकेट या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें पांच भारत के गेंदबाज और पांच साउथ अफ्रीका के गेंदबाज शामिल है। अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, हरभजन सिंह, अश्विन और जडेजा इस लिस्ट में शामिल है। वहीं साउथ अफ्रीका की तरफ से डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, कगिसो रबाडा, शॉन पोलाक और एलन डोनाल्ड शामिल हैं।
भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल
अनिल कुंबले भारत 21 84 6/53 3
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 14 65 7/51 5
जवागल श्रीनाथ भारत 13 64 6/21 4
हरभजन सिंह भारत 11 60 7/87 4
मोर्ने मोर्कल दक्षिण अफ्रीका 17 58 5/20 1
एलन डोनाल्ड दक्षिण अफ्रीका 11 57 7/84 3
रविचंद्रन अश्विन भारत 14 57 7/66 5
कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 15 55 5/59 1
शॉन पोलक दक्षिण अफ्रीका 12 52 6/56 2
रवींद्र जडेजा भारत 11* 50* 6/138 3
जडेजा ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत में खेले गए नौ टेस्ट मैचों की 17 इनिंग्स में 44 विकेट लिए हैं। अगर वह मौजूदा मैच में कम से कम तीन और विकेट ले लेते हैं, तो वह अश्विन को पीछे छोड़कर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भारत में हुए टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन जाएंगे। अभी यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है। अश्विन ने भारत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 46 विकेट चटकाए हैं।
भारत में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी टीम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5-विकेट हॉल
रविचंद्रन अश्विन भारत 7 46 7/66 5
रवींद्र जडेजा भारत 9* 44 5/21 2
हरभजन सिंह भारत 7 42 7/87 3
अनिल कुंबले भारत 9 39 6/131 2
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 6 26 7/51 2









