BREAKING

बड़ी खबर

होली पर शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा; कच्चे तेल में उछाल

मुंबई । होली के अवसर पर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार बंद रहेगा। एक्सचेंजों के अनुसार इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग-बॉरोइंग और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग नहीं होगी। कमोडिटी डेरिवेटिव्स सुबह बंद रहेंगे और शाम सत्र में खुलेंगे।

सोमवार को वेस्ट एशिया तनाव की आशंकाओं के बीच बाजार में तेज गिरावट रही। BSE सेंसेक्स 1,048 अंक (1.29%) टूटकर 80,238 पर और NSE निफ्टी 50 312 अंक (1.24%) गिरकर 24,865 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में क्रमश: 1.58% और 1.75% की गिरावट आई। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस व PSU बैंक शेयर दबाव में रहे।

एनालिस्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 24,600 पर तत्काल सपोर्ट और 25,000 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। उधर, ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद करने की खबर से कच्चे तेल में उछाल आया। ब्रेंट क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। FIIs ने 3,296 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि DIIs ने 8,594 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts