BREAKING

छत्तीसगढराज्य

पुरानी विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी मोह. अनीफ निवासी गोकुल नगर टिकरापारा रायपुर ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 31.03.2026 को कासिम खान व उसके साथियों द्वारा पुरानी विवाद को लेकर आयुष हॉस्पिटल संतोषी नगर पास उसके पुत्र आवेश खान को चाकू से मारकर चोट पहुुंचाये थे जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 281/26 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रायपुर श्री संदीप पटेल द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके पुत्र आहत आवेश खान से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में दबिश देते हुये प्रकरण में आरोपी कासिम खान उर्फ अम्मू, ऋषभ कुमार सेनापति एवं शेख मोईन खान को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। 

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

  गिरफ्तार आरोपी

01. कासिम खान उर्फ अम्मू पिता स्व. साजिद खान उम्र 18 साल निवासी इमाम नगर पानी टंकी के पास मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर। 

02. ऋषभ कुमार सेनापति पिता नीलू कुमार सेनापति उम्र 21 साल निवासी बोरियाखुर्द अक्षत विहार गली नंबर 01 हनुमान मंदिर के पास थाना टिकरापारा रायपुर। 

03. शेख मोईन खान पिता शेख जमील उम्र 20 साल निवासी बिलाल नगर बोरिया थाना टिकरापारा रायपुर।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts