इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल को शुरू हुए 18 सीजन बीत चुके हैं। 19वां सीजन इस महीने के आखिर में शुरू हो रहा है, मगर हैरानी की बात ये है कि अभी भी दो टीमें ऐसी हैं, जो पहले सीजन से इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल की ट्रॉफी नहीं उठा पाई हैं। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इन टीमों ने सबसे ज्यादा कप्तानों का उपयोग कर लिया है, लेकिन टीम फिर भी चैंपियन नहीं बनी है। इस स्टोरी में आप जानेंगे कि किस टीम ने अब तक कितने कप्तानों का उपयोग किया है।
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कप्तानों का उपयोग करने वाली टीम पंजाब किंग्स है, जिसने अब तक 16 कप्तान बदल दिए हैं और 17वां कप्तान अभी एक्टिव है। इस तरह 17 कप्तानों के साथ पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा कप्तानों को यूज करने वाली पहली टीम है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है। ये टीम भी शुरुआत से इस टूर्नामेंट में एक्टिव है। कुल 13 कप्तानों को आजमा चुकी है, लेकिन टीम अभी भी चैंपियन नहीं बनी है। यही दो टीमें हैं, जो 18-18 सीजन खेल चुकी हैं, लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा पाई हैं।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 9 कप्तान अब तक के इतिहास में बदल दिए हैं। हैदराबाद की टीम आईपीएल शुरू होने के 6 साल बाद आईपीएल में आई थी। लिस्ट में चौथे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी है, जो मौजूदा चैंपियन है। आरसीबी ने अब तक 8 कप्तान बनाए हैं। पांचवें नंबर पर 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स है। केकेआर भी 8 कप्तानों का यूज कर चुकी है।
सबसे ज्यादा कप्तानों का उपयोग करने वाली टीमों की लिस्ट में छठे नंबर पर मुंबई इंडियंस है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस भी 8 कप्तानों का यूज कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स ने अब तक सात कप्तान यूज किए हैं, जो कि लिस्ट में सातवें पायदान पर है। 2022 से आईपीएल खेलने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स लिस्ट में आठवें नंबर पर है, जो चार कप्तानों का उपयोग कर चुकी है। 9वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने अभी तक 4 कप्तानों से कप्तानी कराई है। सबसे आखिर में गुजरात टाइटन्स है, जिसके लिए सिर्फ तीन कप्तानों ने कप्तानी की है।
IPL की टीमों के कप्तानों की संख्या
17 – पंजाब किंग्स
13- दिल्ली कैपिटल्स
9 – सनराइजर्स हैदराबाद
8 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
8 – कोलकाता नाइट राइडर्स
8 – मुंबई इंडियंस
7 – राजस्थान रॉयल्स
4 – लखनऊ सुपर जायंट्स
4 – चेन्नई सुपर किंग्स
3 – गुजरात टाइटन्स









