BREAKING

बड़ी खबर

25 साल से तब्बू के साथ क्यों नहीं बनी जोड़ी? किसी फिल्म में नहीं किया साथ काम

नई दिल्ली. अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. ट्रेलर लॉन्च पर पूरी स्टारकास्ट नजर आई, जहां मस्ती और हंसी-मजाक का माहौल देखने को मिला. इस दौरान अक्षय कुमार और तब्बू ने भी 25 साल बाद साथ काम करने को लेकर अहम राज का खुलासा किया है.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए. उन्होंने मजे लेते हुए तब्बू से पूछा कि आखिर ‘हेरा फेरी’ के बाद दोनों ने साथ में काम क्यों नहीं किया. इस पर तब्बू ने हंसते हुए कहा कि अक्षय उनकी जिंदगी से भूत की तरह गायब हो गए थे, इसलिए दोनों साथ काम नहीं कर पाए. हालांकि अक्षय ने तुरंत बीच में बोलते हुए कहा कि वो कोई भूत नहीं हैं.

अक्षय कुमार और तब्बू ने ‘हेरा फेरी’ के बाद कभी दोबारा किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया. ट्रेलर लॉन्च के मौके पर खुलासा किया कि ‘हेरा फेरी’ के बाद ऐसी कोई फिल्म नहीं मिली, जिसमें दोनों एक साथ फिट बैठते. उन्होंने बताया कि दोनों अपने-अपने काम में बिजी थे और सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे. अब ‘भूत बंगला’ ऐसी फिल्म है, जहां उन्हें लगा कि साथ काम करना चाहिए.
डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भी दोनों को लेकर मजेदार बात कही. उन्होंने कहा कि दोनों में ज्यादा बदलाव नहीं आया है, बस अब सिर के बाल थोड़े कम हो गए हैं. वहीं तब्बू ने कहा कि अक्षय पहले से थोड़ा कम शरारती हो गए हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में आज भी वैसे ही हैं. उन्होंने मजाक में यह भी बताया कि अक्षय सेट पर उन्हें खाने-पीने को लेकर टोकते रहते हैं.

बता दें कि अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि फिल्मों में आने से पहले से ही वह तब्बू को जानते हैं. दोनों स्ट्रगल के दिनों में साथ में डांस सीखने जाया करते थे और अक्षय खुद बाइक से उन्हें लेने जाते थे. फिल्म ‘भूत बंगला’ में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव नजर आएंगे. यह फिल्म कॉमेडी और हॉरर का मजेदार मिश्रण होने वाली है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts