BREAKING

छत्तीसगढराज्य

WRS के पंचशील बौद्ध विहार में जयंती को लेकर उत्साह, बाइक रैली पर विशेष जोर

  • पंचशील बौद्ध विहार WRS में जयंती की तैयारियां तेज, बाइक रैली को लेकर बैठक


रायपुर। WRS स्थित पंचशील बौद्ध विहार में बौद्ध युवा संघ एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं बौद्ध संघ के सदस्यों ने भाग लेकर आगामी 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।


बैठक में विशेष रूप से बाइक रैली को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इसे जनजागरण का प्रभावी माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बताया गया कि रैली के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
इसके अलावा बच्चों और युवाओं को महापुरुषों के विचारों से जोड़ने के लिए नियमित गतिविधियां संचालित करने का सुझाव दिया गया। हर रविवार बौद्ध विहार में कार्यक्रम आयोजित करने तथा “धम्म गाथा पठन” को शामिल करने पर सहमति बनी, जिससे नई पीढ़ी को धम्म एवं सामाजिक मूल्यों की जानकारी मिल सके।
बैठक में युवाओं को खेलकूद के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी जोड़ने तथा भविष्य में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने 14 अप्रैल को समाज के लिए प्रेरणा का दिन बताते हुए सभी से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह के अध्यक्ष संजय गजघाटे सहित WRS कॉलोनी के कई समाजजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts