छत्तीसगढ़. जीएसटी अफसर बताकर… छत्तीसगढ़ जीएसटी अफसर बताकर स्क्रैप कारोबारी से 50 हजार की वसूली, तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज ₹ 36.3 0 Nilmani Pal11 Mar 2026 9:38 AM रायपुर। फर्जी जीएसटी अधिकारी ने जेल भेजने की धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूल लिए।

मामला तीन माह पहले 9 जनवरी का है। वीआईपी स्टेट मोवा निवासी शोएब रंगरेज 34 ने कल रात तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार 9 जनवरी की रात 11.30 बजे उसकी एक ट्रक 36 माल के पास सर्विस रोड पर खड़ी थी। ट्रक में लोहे का स्क्रैप भरा था। दो व्यक्ति पहुंचे और अपना नाम मालिक राम बांधे, हुकुम सिंह और स्वयं को जीएसटी अफसर बताया। टैक्स चोरी की बात कहते हुए ट्र्क को रोका। और ड्राइवर को जेल भेजने की धमकी दी। मामले को रफा-दफा करने 50 हजार रुपए लेकर चले गए। तेलीबांधा पुलिस धारा 308-2,3-5 दर्ज कर तलाश कर रही है।









