BREAKING

छत्तीसगढराज्य

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं होने पर भाजपा ने निकाली जनआक्रोश रैली

रायपुर। चिलचिलाती धूप में महिलाओं का आक्रोश देखते ही बन रहा था जब भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं व  कार्यकर्ता महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के पश्चात रैली बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम पहुंची जहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी पार्टी है। विपक्षी दलों के साथ मिलकर उन्होने ये साबित कर दिया कि वे महिला विरोधी है। उनके सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को ये पसंद नहीं कि गांधी परिवार के अलावा कोई भी महिला लोकसभा या विधानसभा में प्रतिनिधित्व करे। 33 प्रतिशत नेतृत्व सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था जिसे इण्डी गठबंधन ने अवरोध उत्पन्न करके नारी शक्ति के साथ घोर अन्याय करने का पाप किया है। भाजपाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस मातृशक्ति को सिर्फ वोट बैंक समझती है। सरोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के महिला विरोधी रवैए से मातृशक्ति रूष्ट है। भाजना नेत्री लता उसेंडी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को अपमानित किया है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि कांग्रेस व उनका गठबंधन दल नहीं चाहते कि मातृशक्ति देश का नेतृत्व करे। महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को कांग्रेस ने हमेशा छला है। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि यह महिलाओं का आक्रोश है और इंडी महागठबंधन महिला विरोधी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं होने के बाद बीजेपी अब कांग्रेस के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में लगातार छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत आज से हो रही है। 26 और 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा। जनआक्रोश यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू,प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, डिप्टी सीएम अरुण साव, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केदार कश्यप,लखनलाल देवांगन,गुरु खुशवंत साहेब,सांसद रूपकुमारी चौधरी, कमलेश जांगड़े और लक्ष्मी वर्मा,सरोज पांडेय समेत कई विधायक,जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts