BREAKING

देशबड़ी खबर

भारत मंडपम में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू

नई दिल्ली: भारत की राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर (शनिवार और रविवार) को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे इस दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई प्रमुख वैश्विक नेता शामिल हो रहे हैं। इस बार सम्मेलन की थीम ‘रेजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है, जो सीधे तौर पर ‘इंसानियत सबसे पहले’ की भावना को दर्शाती है।

पालम एयर बेस पर उतरे शी चिनफिंग, शाम को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका विमान दिल्ली के पालम एयर बेस पर लैंड हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ एक अहम द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

रक्षा, सेमीकंडक्टर और व्यापार पर पीएम मोदी की द्विपक्षीय चर्चाएं

ब्रिक्स सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के प्रमुखों के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठकें की हैं। पीएम मोदी ने इथियोपिया और मलेशिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिसमें रक्षा और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों देशों ने संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण और भारतीय रक्षा उपकरणों की खरीद में गहरी रुचि दिखाई है। इसके अलावा, इथियोपिया ने भारतीय खनन कंपनियों का स्वागत किया, वहीं मलेशिया के साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों पर बातचीत हुई।

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और मलेशियाई पीएम से मिले नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके साथ ही, सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद के साथ भी अलग से द्विपक्षीय मुलाकात की और आपसी सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts