BREAKING

छत्तीसगढराज्य

राजधानी रायपुर के वार्ड क्रमांक 53 पर चल रहा अवैध निर्माण भवन अनुज्ञा…. लापता

रायपुर . रायपुर नगर निगम क्षेत्र पर चल रहा अवैध निर्माण प्रशासनिक कार्यवाही शून्य बिना भवन अनुज्ञा के चल रहा वार्ड क्रमांक 53 मे निर्माण नेता प्रतिपक्ष ने कहा बिना अधिकारी, जनप्रतिनिधि के संरक्षण नहीं हो सकता निर्माण नगर निगम क्षेत्र और वार्डों में लगातार बिना भवन अनुज्ञा के निर्माण काम धड़ल्ले से चल रहा है इसकी सूचना समाचार के माध्यम से लगातार दी गई है .

मगर प्रशासनिक कार्यवाही शून्य नजर आ रही है हमने वार्ड क्रमांक 53की जानकारी समाचार के माध्यम से निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाई थी मगर कार्यवाही नहीं होना कुछ और दर्शा रहा है

निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण लगातार हो रहे हैं इसकी शिकायत की जा चुकी है मगर बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं है कि कोई अवैध निर्माण कर सके इस विषय को लेकर मैं आगामी सामान्य सभा की बैठक 6जुलाई को प्रमुखता से रखूंगा कि आखिरकार क्या वजह है कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण चल रहे हैंऔर उस पर प्रशासन मौन है

बाइट आकाश तिवारी नेता प्रतिपक्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts