BREAKING

छत्तीसगढराज्य

 स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

 रायपुर, 

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल श्री डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल श्री डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
    राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।
   इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी  को  महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई है। ये एम्बुलेंस उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts