BREAKING

छत्तीसगढराज्य

छात्राओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, केशवपुर में कन्या छात्रावास का होगा शुभारंभ

 

  • मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि, सांसद श्री चिंतामणी महाराज करेंगे अध्यक्षता

रायपुर,  अंबिकापुर के केशवपुर स्थित स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय की छात्राओं के लिए 14 अगस्त का दिन नई सुविधा और नई उम्मीद लेकर आएगा। महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित कन्या छात्रावास भवन का शुभारंभ दोपहर 1 बजे आयोजित समारोह में किया जाएगा। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सुरक्षित और सुविधाजनक आवासीय वातावरण की मिलेगी सुविधा

कन्या छात्रावास भवन के शुभारंभ से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से दूर-दराज क्षेत्रों से शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने वाली छात्राओं के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी। छात्राओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलने से वे बिना किसी आवासीय कठिनाई के अपनी पढ़ाई पर बेहतर ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में होगा कार्यक्रम

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव, सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, जनपद पंचायत अम्बिकापुर के अध्यक्ष श्री विक्रम सोनपाकर, उपाध्यक्ष श्री सतीश यादव एवं सदस्य श्रीमती सरिता मानिकपुरी उपस्थित रहेंगी।

शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

छात्रावास की सुविधा से छात्राओं को आवास, अध्ययन और सुरक्षा से जुड़ी बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे छात्राओं की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने के साथ ही उच्च शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। कन्या छात्रावास का शुभारंभ छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts