BREAKING

खेलदेशबड़ी खबर

टी20 के रोमांच के लिए तैयार हो जाइए, भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की सीरीज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सभी मुकाबले शाम 7 बजे से शुरू होंगे।

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान हैं। BCCI की घोषित टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं। 

पांच शहरों में होंगे टी20 मुकाबले

सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां एवं आखिरी टी20 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सभी मैच शाम 7 बजे से निर्धारित हैं।

वहीं, टी20 सीरीज से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है। BCCI के अनुसार तीन वनडे के बाद पांच टी20 मैचों के साथ वेस्टइंडीज का भारत दौरा 17 अक्टूबर को समाप्त होगा।

एक बदलाव के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को टी20 टीम से वापस बुलाया गया है और उनकी जगह नमन धीर को शामिल किया गया है। BCCI ने बताया कि सुंदर को रणजी ट्रॉफी और आगामी टेस्ट तैयारियों के लिए रिलीज किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts