BREAKING

बड़ी खबरबॉलीवुड न्यूज़मनोरंजन

तलाकशुदा बिजनेसमैन की दुल्हन बनी एक्ट्रेस, सौतेली बेटी से इजाजत लेकर रचाई दूसरी शादी, पर नहीं बन पाई मां

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में बनी रहती है. दीया ने साल 2021 में तलाकशुदा वैभव रेखी संग दूसरी शादी रचाई थी. दोनों की ये शादी काफी इंटीमेट तरीके से हुई थी. अब 5 साल बाद एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. 

बता दें कि दीया के पति वैभव रेखी की पहली शादी से एक बेटी है समायरा, जो अब दीया के साथ ही रहती है. दीया ने बताया कि अगर उनकी सौतेली बेटी इजाजत नहीं देती, तो वो 5 साल पहले वैभव संग शादी करके घर नहीं बसातीं. एक्ट्रेस ने बताया कि समायरा की मंजूरी के बाद ही उन्होंने वैभव संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया था. 

टाइम्स एंटरटेनमेंट संग बातचीत में दीया से पूछा गया कि समायरा संग रिश्ता मजबूत बनाने में वैभव ने क्या रोल प्ले किया है? इसपर दीया ने जवाब दिया- मुझे लगता है कि सबसे पहली और सबसे जरूरी चीज जो उन्होंने की, वो ये थी कि वैभव ने रिश्ते की शुरुआत में ही समायरा को शामिल कर लिया था. वैभव ने समायरा को यह तय करने का मौका दिया कि क्या वो यह रिश्ता चाहती हैं, क्या वो इस तरह की जिंदगी चाहती हैं और क्या वो हमें एक परिवार के रूप में देखना चाहती हैं या नहीं. 

दीया ने आगे कहा- मुझे लगता है कि वो बहुत जरूरी था. अगर समायरा ने उन शुरुआती दिनों में मुझे ठुकरा दिया होता, या अगर मुझे लगा होता कि हमारे बीच तालमेल की कमी है, तो मैं इस रिश्ते को उस तरह से कभी आगे नहीं बढ़ाती जैसे हमने बढ़ाया है. समायरा का हमारे रिश्ते को मंजूरी देना सबसे अहम था. 

बता दें कि इससे पहले साल 2024 में न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में दीया ने खुलासा किया था कि समायरा उन्हें ‘मां’ या ‘मम्मा’ नहीं बुलाती हैं. हालांकि, उन्हें इस चीज को लेकर कोई उम्मीदें भी नहीं हैं. इसके बजाय, वो प्यार से एक्ट्रेस को उनके नाम से बुलाती हैं. दीया ने कहा था- उसने मुझे कभी ‘मां’ नहीं कहा है. मेरी उससे ऐसी कोई उम्मीद भी नहीं है कि वो मुझे ‘मां’, ‘मम्मा’ या ‘मदर’ कहे.  उसकी अपनी मां है, जिसे वो ‘मम्मा’ या ‘मॉम’ कहती है. वह मुझे ‘दीया’ बुलाती है. 

बता दें कि दीया मिर्जा और वैभव रेखी साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की ये दूसरी शादी है. शादी के बाद कपल ने मई 2021 में बेटे अव्यान आजाद रेखी का वेलकम किया था. इससे पहले, दीया की शादी साल 2014 प्रोड्यूसर साहिल संघा से हुई थी. लेकिन 2019 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे. 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts