BREAKING

बड़ी खबर

यमुना तट पर एकांत साधना में लीन हुए प्रेमानंद महाराज, पदयात्रा और दर्शन के इंतजार में भक्त

स्वामी प्रेमानंद महाराज पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अपने एकांतवास और विशेष साधना में लीन हैं। यमुना नदी के पावन तट पर अपने शिष्य परिकर के साथ साधना करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, भक्त उनके दर्शन और पदयात्रा पर जल्द आने का इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्वामी प्रेमानंद महाराज यमुना किनारे अत्यंत शांत एवं आध्यात्मिक वातावरण में साधना करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ निकटस्थ शिष्य भी भजन, जप और ध्यान में संलग्न नजर आ रहे हैं। यमुना तट का यह दृश्य भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहा है। जिसके चलते वीडियो को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर हजारों लोग शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु टिप्पणी करते हुए स्वामी प्रेमानंद महाराज के शीघ्र स्वस्थ होने, पुनः नियमित पदयात्रा प्रारंभ करने और एकांतिक दर्शन देने की कामना व्यक्त कर रहे हैं। सोशल मीजिया पर कई भक्तों ने लिखा कि प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा केवल एक यात्रा नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत रही है। उनसे सीखने को मिलता है। ऐसे में वे पुनः उसी स्वरूप में भक्तों के बीच दिखाई दें।

गौरतलब है कि पुरुषोत्तम मास आत्मचिंतन, जप, तप और भक्ति का विशेष काल माना जाता है। इस दौरान अनेक संत-महात्मा सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाकर विशेष साधना करते हैं। स्वामी प्रेमानंद महाराज भी इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए यमुना तट पर एकांत साधना में समय व्यतीत कर रहे हैं।

बता दें कि आईपीएल में आरसीबी की सफलता के बाद क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे थे। जहां दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। विराट और अनुष्का इससे पहले भी कई बार वृंदावन स्थित आश्रम में दर्शन के लिए पहुंच थे।

जानकारी के अनुसार, 2 जून की सुबह दोनों आगरा हवाई अड्डे से सीधे वृंदावन पहुंचे। विराट और अनुष्का ने सुबह करीब चार बजे यमुना तट स्थित कुटिया में पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों साधारण वेशभूषा में, गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक लगाए हुए दिखाई दिए। उन्होंने संत के साथ आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद दंपति उनके गुरुदेव श्री हित गौरंगी शरण महाराज के आश्रम भी पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts