BREAKING

बड़ी खबर

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने से पहले देखें उनका ये रिकॉर्ड! रोहित-धोनी भी शर्मा जाएं

भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की गद्दी छिनती दिख रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई उन्हें कप्तानी के पद से हटाने का मन बना चुका है और इसकी जानकारी सूर्या को दे दी गई है। श्रेयस अय्यर भारत के नए टी20 कप्तान हो सकते हैं, जो आयरलैंड दौरे से टीम की कमान संभालेंगे। सूर्यकुमार यादव को कप्तान के पद से हटाए जाने से पहले उनके टी20 रिकॉर्ड पर एक बार नजर डालते हैं। उनकी कप्तानी का रिकॉर्ड ऐसा है कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी शर्मा जाएं। सूर्या से पहले इन दो कप्तानों के अंडर ही भारत टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 52 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम इंडिया को 40 में जीत मिली है। सूर्या का जीत का प्रतिशत एमएस धोनी और विराट कोहली से भी अधिक 76.92 का रहा है। जीत के प्रतिशत के मामले में सूर्यकुमार यादव के आगे सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जो 79.03 जीत के प्रतिशत के साथ पहले पायदान पर हैं।

हालांकि हार के प्रतिशत में सूर्या का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत को सिर्फ 8 ही हार नसीब हुई है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में 62 में से भारत 12 मैच हारा था। हिटमैन का हार का प्रतिशत 19.35 का है, जबकि 15 या उससे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का हार का प्रतिशत सबसे कम 19.35 का है।

  • सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 9 द्विपक्षीय सीरीज खेली और एक भी नहीं हारी।
  • एशिया कप 2025 का खिताब जीता, जिसमें भारत एक भी मैच नहीं हारा। पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में लगातार तीन बार धूल चटाई।
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा। भारत पहले ऐसा देश बना जिसने बैक टू बैक दो टी20 वर्ल्ड कप के खिताब जीते और घर पर भी टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनने का एकमात्र कारण उनकी फॉर्म है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही सूर्या का बल्ला उस अंदाज में नहीं चला है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। भारत के मिस्टर 360 ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से 39 मैचों में 24.26 की औसत के साथ 728 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट में भी गिरावट देखने को मिली।

सूर्या का आईपीएल 2026 भी बेहद निराशाजनक रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ चयनकर्ता अभी भी सूर्या को कप्तान बनाए रखने के हित में थे, मगर 2026 आईपीएल की उनकी फॉर्म को देखते हुए मजबूरन उन्हें अपने फैसले से पलटना पड़ा।

सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को बैक किया है, जिनके दम पर भारत 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रहा। सूर्या की गिनती भारत के सबसे कामयाब कप्तानों में होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts