BREAKING

बड़ी खबर

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये बड़े फायदे, जानिए इसके नुकसान भी

बू पानी का सेवन स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। कोविड के बाद से इसका चलन और भी बढ़ गया। जहां कुछ समय पहले तक चाय-कॉफी के साथ दिन की शुरुआत की जाती थी, वहीं अब सबुह-सुबह नींबू पानी पीने से दिन की शुरूआत की जाती है।

आयुर्वेद के साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति भी नींबू-पानी पीने को सेहत के लिए काफी लाभदायक मानती है। स्टडीज बताती है कि नींबू पानी पीना वजन कम करने के साथ-साथ कई प्रकार के संक्रमण के खतरे को कम करने और बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।

नींबू पानी

अगर आप सुबह-सुबह पेट को हल्का और शरीर को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो नींबू पानी एक बेहतर विकल्प है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हल्के गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पी सकते हैं।

नींबू का रस अल्कलाइन प्रकृति का होता है। इसी वजह से नींबू का पानी शरीर में पाचन को ठीक करता है और साथ ही कब्ज से भी राहत देता है। नींबू में विटामिन C होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है। गुनगुना नींबू पानी खाली पेट पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

नींबू पानी के सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी

कोविड के बाद से ही हर व्यक्ति इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है। नींबू पानी पीना इस मामले में आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। नींबू जैसे खट्टे फलों को विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। विटामिन-सी हृदय रोग और स्ट्रोक के साथ, लो-ब्लड प्रेशर के जोखिम को भी कम करता है। एक नींबू के रस से लगभग 18.6 मिलीग्राम की मात्रा में विटामिन-सी होता है।

स्किन को बनाएं चमकदार

नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी त्वचा की झुर्रियों को कम करने और धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान से भी सुरक्षा प्रदान करता है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, यदि त्वचा की नमी कम हो जाए, तो वह शुष्क होने लगती है और इससे झुर्रियों का खतरा बढ़ जाता है।

वजन नियंत्रण में भी सहायक

नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट मोटापे को बढ़ने से रोकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, नींबू में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट यौगिक रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करने में भी सहायक हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

नींबू पानी से होने वाले नुकसान

इसके साथ ही नींबू पानी का रोजाना इस्तेमाल दांतों के इनेमिल को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती हैं, उनके लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को कफ की समस्या होती हैं, उनके लिए भी नींबू पानी अच्छा नहीं है।

कैसे डिटॉक्सिफाई करता है नींबू पानी

नींबू पानी से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका खाली पेट सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह एंजाइम फ़ंक्शन को बढ़ाने के साथ लिवर को उत्तेजित करता है और पित्त प्रवाह को सक्रिय करता है। ऐसे में शरीर से तमाम तरह के विषाक्त पदार्थों को निकालना आसान हो जाता है। वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए भी खाली पेट नींबू पानी पीने से लाभ मिल सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts