BREAKING

छत्तीसगढराज्य

ग्रीन स्टील और माइनिंग के क्षेत्र में डिकार्बोनाइजेशन के लिए नवाचार और तकनीक पर जोर : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

  • CII Eastern Region द्वारा आयोजित 5th Edition of CII Green Steel & Mining Summit 2026 में शामिल हुए वित्त मंत्री

रायपुर, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी आज नवा रायपुर में CII Eastern Region द्वारा आयोजित 5th Edition of the CII Green Steel & Mining Summit 2026 में शामिल हुए। समिट की थीम “Decarbonizing the Indian Steel & Mining” पर आयोजित विभिन्न सत्रों में उन्होंने विचार व्यक्त किए और भारतीय इस्पात एवं खनन क्षेत्र को अधिक टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आवश्यक प्रयासों पर चर्चा की।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारत के औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना आज की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में से एक है। स्टील और माइनिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए नई तकनीकों, ऊर्जा दक्षता, स्वच्छ ऊर्जा और नवाचार को बढ़ावा देना आवश्यक है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डिकार्बोनाइजेशन केवल पर्यावरण संरक्षण का विषय नहीं, बल्कि आने वाले समय में उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और आर्थिक विकास से भी सीधे जुड़ा हुआ है। भारत को विकसित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाते हुए उद्योगों को हरित तकनीक और सतत उत्पादन प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

श्री चौधरी ने खनन एवं इस्पात क्षेत्र में तकनीकी नवाचार, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, संसाधनों के कुशल प्रबंधन तथा कम कार्बन वाली उत्पादन प्रक्रियाओं को अपनाने की आवश्यकता पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सरकार, उद्योग और विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय से भारत ग्रीन इंडस्ट्रियल ग्रोथ का मजबूत मॉडल विकसित कर सकता है।

समिट में इस्पात एवं खनन क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने डिकार्बोनाइजेशन, सतत विकास, नई तकनीकों और भविष्य की औद्योगिक संभावनाओं से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts