आज बुलियंस मार्केट में भी सोने और चांदी का रेट बहुत अधिक गिर गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 3190 रुपये प्रति 10 ग्राम से लुढ़ककर 158159 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गयाा है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट सर्राफा बाजार में 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बता दें, चांदी की कीमतों में कल के मुकाबले आज 19850 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली है।
गोल्ड का क्या रेट? (Gold Rate Today)
23 कैरेट गोल्ड का रेट आज शुक्रवार को 157526 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का दाम 144874 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118619 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92523 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
चांदी का क्या है लेटेस्ट प्राइस?
इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार चांदी का रेट आज शुक्रवार को लगभग 20,000 रुपये की गिरावट के बाद 267500 रुपये के स्तर पर आ गया है। वहीं, कल सर्राफा बाजार में चांदी का दाम 287350 रुपये प्रति किलोग्राम था।
आज क्यों गिरा सोने और चांदी का रेट?
शुक्रवार को सरकार ने लम्बे समय के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। अब महंगाई बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। कल यानी गुरुवार को होलसेल इंफ्लेशन के आंकड़े आए थे। साढ़े तीन साल के बाद अप्रैल के महीने में थोक महंगाई दर इस स्तर पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में भी जल्द गिरावट शायद देखने को मिले। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर का रेट आज लुढ़क गया। अधिक ब्याज दर और महंगाई के आंकड़े सोने और चांदी की कीमतों के लिए अच्छी बात नहीं है।
इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में भी लगातार तेजी ने निवेशकों को सोने और चांदी से मोह भंग कर दिया है। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर का रेट घट गया है।
मौजूदा परिस्थितियों में क्या करें निवेशक
सोने और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट और तेजी के बीच एक्सपर्ट्स की सलाह सामने आई है। एक्सपर्ट्स ने राय दी है कि इस समय सोने से दूरी ही निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है।
पीएम ने भी गोल्ड से दूरी बनाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि जबतक बहुत जरूरी नहीं हो तब तक सोने और चांदी को ना खरीदा जाए। पीएम ने लोगों से पेट्रोल और डीजल को बचाने का आग्रह किया है।









